पहलगाम में भीषण आग: तीन होटल चपेट में, करोड़ों का नुकसान
पहलगाम के लारीपोरा इलाके में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने तीन होटलों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पहलगाम, सल्लार, अनंतनाग और अश्मुकाम से दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 छात्रों की मौत, कुछ ने बिल्डिंग से कूद कर बचाई जान
- Prayagraj Triple Murder: आधी रात का खूनी खेल! एक ही परिवार के 3 बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या, क्या पड़ोसी ने लिया पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला?
- Delhi Fire News: कालकाजी के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 3 LPG सिलेंडर धमाके से फटे! मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बची बुजुर्ग महिला
- Delhi Fire Tragedy: आधी रात 5 मंजिला इमारत बनी मौत का जाल, धुएं में घुटी 3 लोगों की सांसें; कई जिंदगी मौत से जूझ रही
- Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा
- Noida Fire Breaking: IVY County और शर्मा मार्केट में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं
अग्निशमन विभाग के मुताबिक दो से तीन इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर में हुए विस्फोट के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई, जिससे राहत कार्य में भी कठिनाई आई।
फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।



