नई दिल्ली। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। मोहनलाल को यह पुरस्कार 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है-मोहनलाल की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। इस महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, 8 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची मोहनलाल की थ्रिलर
- मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम
- मोहनलाल ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा पर जताई कृतज्ञता
- मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको का सड़क हादसा, पिता की मौके पर मौत
उल्लेखनीय है कि मोहनलाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में मंजिल विरिंजा पूक्कल फिल्म से की थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, लेकिन मोहनलाल ने इसमें विलेन की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी, एक्शन जैसी फिल्मों में भी शानदार एक्टिंग की। मोहनलाल ने राजाविंते माकन, कीरीदम, भारतम, विरस्म, वंशम और दृष्टिकन जैसी फिल्में की। मोहनलाल 400 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।
भारत सरकार द्वारा स्थापित यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में आजीवन और उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वोच्च सम्मान के तौर पर दिया जाता है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के संस्थापक दादा साहब फाल्के के सम्मान में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार पहले 2021 के लिए आशा पारेख और 2022 के लिए मिथुन चक्रवर्ती को दिया गया था।


