मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको का सड़क हादसा, पिता की मौके पर मौत
मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको और उनका परिवार एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के पलाकोट्टई इलाके के पास हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- रोहतास में भीषण सड़क हादसा: तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
- लू के बीच बदलेगा मौसम: 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ राहत और आफत दोनों के आसार
- ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अपने ड्राइवर, माता-पिता और भाई के साथ कार से यात्रा कर रहे थे, जब उनकी कार सामने से आ रही एक लॉरी से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में चाको के पिता सीपी चाको की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल शाइन टॉम चाको और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


