शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर भक्तों का कल्याण करने आएंगी मां, इस बार 10 दिन होगी आराधना

Date:

इंदौर। शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है। इस बार माता दुर्गा हाथी पर सवार होकर भक्तों का कल्याण करने आ रही हैं। इस बार चतुर्थी तिथि में बढ़ोतरी होने के कारण नौ के बजाय 10 दिनों तक माता की आराधना का अवसर मिलेगा। अष्टमी का व्रत 30 सितंबर को और महानवमी एक अक्तूबर को मनाई जाएगी। दो अक्तूबर को माता को विदाई दी जाएगी। इसी दिन दशहरा भी है।

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार माता का आगमन हाथी पर होगा और प्रस्थान मनुष्य के कंधे पर होगा। इस बार नवरात्र का योग देश और दुनिया के लिए सुखदायक है। नवरात्र में तिथि की बढ़ोतरी अच्छी मानी जाती है। ये संकेत है कि आने वाला समय सुख, समृद्धि से परिपूर्ण होगा। दो अक्तूबर को माता को विदाई दी जाएगी और विजयादशमी मनाई जाएगी।

हस्त नक्षत्र में होगी घटस्थापना

नवरात्रि की शुरुआत इस बार बेहद शुभ मानी जा रही है क्योंकि इस दिन शुक्ल और ब्रह्म योग जैसे सकारात्मक संयोग बन रहे हैं। इन योगों में पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुखशांति और समृद्धि आती है। शारदीय नवरात्र की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर होगी। इस दिन सुबह से ही हस्त नक्षत्र लग रहा है। इस दौरान कलश स्थापना बहुत शुभकारी मानी जाती है। इसके साथ इस दिन पूरे दिन शुक्ल योग भी मिल रहा है।

माता के 9 रूप

शैलपुत्रीहिमालय की बेटी, शक्ति का पहला रूप

ब्रह्मचारिणीकठोर तप करने वाली देवी

-चंद्रघंटासौंदर्य और साहस की प्रतीक

कुष्मांडासृष्टि की रचनाकार

स्कंदमाताभगवान कार्तिकेय की माता

कात्यायनीतकदीर लिखने वाली मां

-कालरात्रिबुराइयों का नाश करने वाली

महागौरीतपस्या से गौर वर्ण प्राप्त करने वाली

सिद्धिदात्रीसिद्धियों को देने वाली देवी

घटस्थापना मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ : 21 सितंबर, 2025 मध्यरात्रि 1.24 बजे से

प्रतिपदा तिथि समाप्त : 22 सितंबर, 2025 मध्यरात्रि 2.55 बजे

हस्त नक्षत्र : सुबह 11.55 बजे के बाद

अमृत मुहूर्त : सुबह 6.19 बजे से 7.49 बजे तक

शुभ मुहूर्त : सुबह 9.14 बजे से 10.49 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11.55 से 12.43 बजे तक रहेगा

इस बार दो दिन चतुर्थी

22 सितंबर : प्रतिपदा तिथि

23 सितंबर : द्वितीय तिथि

24 सितंबर : तृतीया तिथि

25 सितंबर : चतुर्थी तिथि

26 सितंबर : चतुर्थी तिथि

27 सितंबर : पंचमी तिथि

28 सितंबर : षष्ठी तिथि

29 सितंबर : सप्तमी तिथि

30 सितंबर : अष्टमी तिथि

01 अक्टूबर : नवमी तिथि

02 अक्टूबर : दशहरा

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के हालिया चयन और टीम इंडिया के लिए प्रमुख टूर्नामेंट और खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने अजीत अगरकर पर फिर से भरोसा दिखाया। अजीत अगरकर को वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष पद पर जून 2027 तक बरकरार रखा गया है। उन्हें पिछले कुछ वर्षों में प्रमुख टूर्नामेंटों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया है, जहां भारत ने खिताब जीते और विश्व की नंबर 1 क्रिकेट टीम बनी। अगरकर के नेतृत्व में और खिलाड़ियों के सही चयन के दम पर भारत ने 2023 से मार्च 2026 तक कई प्रमुख टूर्नामेंट जीते। भारत ने आईसीसी के 4 प्रमुख टूर्नामेंटों के फाइनल में जगह बनाई और उनमें से 3 जीते। सबसे बड़ी सफलता टी20 विश्व कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत थी। अगरकर खुद भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के रूप में अपनी विरासत छोड़ चुके हैं और अब वे अपने वर्षों के अनुभव का उपयोग भारतीय क्रिकेट टीम के सुधार के लिए कर रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण शुभमंगिल को टी20 टीम से बाहर करना, सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण ईशान किशन को मौका देना और विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास को संभालना, ये सभी उनके फैसले सराहनीय थे। नई जिम्मेदारियों के साथ, अगरकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के पथ पर ले जाने के लिए 2027 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करेंगे।