मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 20 मई को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। थोड़ी देर बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त नजर आई। सेंसेक्स 250 अंक ऊपर 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,870 के स्तर पर है।
शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट है। बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और SBI में 1% की तेजी है। बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में मामूली गिरावट है। इसी तरह निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी और 9 में गिरावट है। NSE के बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में 1% की तेजी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
- सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
आज घरेलू शेयर बाजार की शुक्रवार को सपाट शुरुआत हुई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 81,354.85 अंक पर खुला। गिरावट के दौरान सेंसेक्स 81,323.20 अंकों तक पहुंचा था। बीते दिन यह 81,361.87 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार की शुरुआत के साथ ही सेंसेक्स ने वापसी की और ए 250 अंकों की छलांग लगाकर 81,651.30 अंकों पर पहुंच गया। ऐसे ही निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,787.65 अंक पर खुला। गिरावट के दौरान यह 24,783.65 अंकों तक पहुंच गया था। बीते दिन निफ्टी 24,824.75 अंकों पर बंद हुआ था। हालांकि, आज गिरावट के बाद निफ्टी ने वापसी की और 24,881.50 अंकों तक पहुंचा।


