सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1006 अंक ऊपर, निफ्टी 24300 के पार

Date:

मुंबई। सप्ताह का पहला कारोबारी दिन यानी सोमवार शेयर बाजार के लिए काफी फायदेमंद रहा। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के आखिर में 1005.84 अंक या 1.27 प्रतिशत की जोरदार उछाल के बाद 80,218.37 के लेवल पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 289.15 अंक या 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 24328.50 पर बंद हुआ। बाजार में आज जोरदार बढ़त से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के मुकाबले लगभग 422 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 426 लाख करोड़ रुपए हो गया। इस तरह एक दिन के कारोबार में लगभग 4 लाख करोड़ का फायदा हुआ है।

आज के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज 5.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ सेंसेक्स शेयरों में सबसे अधिक लाभ में रही। तेल से लेकर खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ में 2. 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो बाजार अनुमानों से अधिक है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2. 29 प्रतिशत की तेजी आई, जब ऑटो प्रमुख ने एसएमएल इसुजु के 555 करोड़ रुपये के अधिग्रहण की घोषणा की। एसएमएल इसुजु लिमिटेड के शेयरों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई। सन फार्मा, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो और आईसीआईसीआई बैंक भी सेंसेक्स के लाभ में रहे। एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर पिछड़ गए।

आज बढ़त के साथ खुला था बाजार

सोमवार सुबह शेयर बाजार बढ़त के साथ ही खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स 400.7 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 79,613.28 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 88.65 अंक या 0.37 प्रतिशत चढ़कर 24,128.00 पर था। निफ्टी बैंक 347.85 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 55,011.90 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 230.80 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के बाद 53,801.00 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 28.55 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के बाद 16,518.65 पर था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।