सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1342 अंक टूटा, निफ्टी 394.75 अंक नीचे

Date:

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 11 मार्च को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1342.27 अंक की गिरावट के साथ 76,863.71 पर और एनएसई निफ्टी 394.75 अंक फीसदी की गिरावट के साथ 23,866.85 पर बंद हुआ

बुधवार को बाजार ने शुरुआत हल्की मजबूती के साथ की थी। निफ्टी कारोबार के दौरान 24,299 तक पहुंचा जबकि सेंसेक्स ने 78,324 का स्तर छुआ। दोपहर बाद बाजार में अचानक गिरावट आने लगी। आज के कारोबार में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, आयशर मोटर्स और एम एंडएम के शेयरों में तेजी रही, जबकि टॉप गेनर्स विप्रो, जियो फाइनेंशियल, कोल इंडिया, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स निफ्टी के टॉप लूजर्स रहे। आज की गिरावट में सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों से आया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 2% से ज्यादा टूटकर 55,735 के स्तर पर बंद हुआ। एक्सिस बैंक में करीब 4.6% की गिरावट दर्ज हुई जबकि बजाज लगभग 4.9% तक फिसल गया। कोटक बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। ऑटो शेयर भी बाजार की कमजोरी का बड़ा कारण बने। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 3% से ज्यादा गिरकर दिन का सबसे कमजोर सेक्टर रहा। महिन्द्र एंड महिन्द्रा करीब 3.5% टूट गया जबकि बजाज ऑटो और मारुति सुजकी के शेयरों में भी गिरावट रही। इस भारी गिरावट के बीच फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में थोड़ी मजबूती दिखी। सन फर्मा, डॉ.रेड्‌डी जैसे शेयरों में तेजी दिखी। इसी तरह एनटीपीसी, ओएनजीसी और कोल इंडिया के शेयरों में भी बढ़त रही।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक सोमवार को दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 24 दल इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एक सहमति बनाई है।