दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन से हमला, एक भारतीय सहित चार लोग घायल

Date:

दुबई। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन अटैक की खबर आ रही है। दुबई मीडिया ऑफिस ने कन्फर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (के आसपास दो ड्रोन गिरे। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो घानाई, एक बांग्लादेशी और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं।

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके इस संबंध में जानकारी दी है। भारतीय समयानुसार आज यानी बुधवार 11 मार्च को दोपहर 1:08 बजे किए गए इस पोस्ट में बताया गया है कि कुछ ही देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो ड्रोन विमान गिरे हैं। इस पोस्ट में बताया गया है कि ड्रोन गिरने की इस घटना में घाना के दो नागरिक और बांग्लादेश का एक नागरिक घायल हुए हैं। इसके अलावा बताया गया है कि एक भारतीय को भी मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, यह भी जानकारी दी गई है कि एयरपोर्ट से नॉर्मल ऑपरेशन जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ईरान की तरफ से छोड़े गए यह दोनों ड्रोन दुबई एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गए। दुबई के मीडिया ऑफिस ने जानकारी की दी है कि इस ड्रोन क्रैश में कुल चार लोग घायल हुए हैं। दुबई एयरपोर्ट की तरफ से कहा गया है कि एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं पहले की तरह सुचारू रूप से चल रही हैं। यहां से एयर ट्रैफिक बिल्कुल स्मूथ चल रहा है, यानी उड़ान और लैंडिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है।

भारत सरकार ने यूएई में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. दुबई और अबू धाबी में रहने वाले भारतीयों को अलर्ट रहने और लोकल अथॉरिटीज के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। अगर कोई भारतीय नागरिक प्रभावित हुआ है, तो भारतीय दूतावास दुबई (+971-4-3971222) या अबू धाबी (+971-2-4492700) से संपर्क करें।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।