सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1048.16 अंक नीचे, निफ्टी 336.1 अंक टूटा

Date:

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 13 फरवरी को शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 1048.16 अंक नीचे जाकर 82,626.76 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 336.1 अंक गिरकर 25,471.10 के स्तर पर क्लोज हुआ।

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, अडानी एंटरप्राइजेज और ओएनजीसी में रही। इसके विपरित बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सिप्ला बढ़त बनाकर बंद हुए। आज के कारोबार में लगभग सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। एनर्जी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में 2–3 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, टेलीकॉम, इंफ्रा, ऑटो, पावर, पीएसयू और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत तक लुढ़क गए। ब्रॉडर मार्केट में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स में शामिल बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए, जबकि 28 नुकसान यानी लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट देखी गई। इटर्नल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में रहे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related