Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

Date:

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 11 जून को शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की गिरावट नजर आई, जबकि एनएसई निफ्टी 23,100 अंक से से नीचे आ गया।

बुधवार को सेंसेक्स 73,983.18 अंक पर बंद हुआ था और आज यह 73,615.99 अंक पर खुला। 9.21 बजे यह 289.38 अंक की गिरावट के साथ 73,693.80 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 75.30 अंक टूटकर 23,139.65 अंक पर आ गया।

👉 यह भी पढ़ें:

सेंसेक्स के 26 शेयर लाल निशान में

गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ खुले। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। एचसीएल टेक का शेयर 2.96 फीसदी गिरावट के साथ खुला। इसके साथ ही इन्फोसिस, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, टाइटन, टीसीएस, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और भारती एयरटेल में तेजी रही।

निफ्टी की 50 में से सिर्फ 8 शेयर हरे दिखे

निफ्टी की 50 में से सिर्फ 8 कंपनी के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 42 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावर ग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 1.03 प्रतिशत की बढ़त लेकर हरे निशान में खुले, जबकि एचसीएल टेक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

कुछ ही शेयरों में दिख रही तेजी

सेंसेक्स में शामिल बाकी शेयरों में आज मारुति सुजुकी के शेयरों ने 0.39 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.25 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को इन्फोसिस के शेयर 1.66 प्रतिशत, एटरनल 1.29 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.24 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.03 प्रतिशत, ट्रेंट 1.03 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.85 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.84 प्रतिशत, टीसीएस 0.75 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.64 प्रतिशत, बीईएल 0.64 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.63 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.63 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.63 प्रतिशत, टाइटन 0.62 प्रतिशत, इंडिगो 0.52 प्रतिशत, एलएंडटी 0.52 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.49 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.46 प्रतिशत, एसबीआई 0.41 प्रतिशत, आईटीसी 0.39 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.32 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.26 प्रतिशत, सन फार्मा 0.25 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.18 प्रतिशत और एक्सिस बैक के शेयर 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बैंकिंग, आईटी शेयरों में दिखी गिरावट

बैंकिग के साथ आईटी शेयर आज प्रेशर में नजर आए। आईटी इंडेक्स 28,279 के मुकाबले 27,888 पर खुला। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयरों में निवेशक लगातार बिकबाली करते नजर आए। लगभग सभी बड़ी कंपनियों के शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए।

एशिआई बाजारों के भी बुरे हाल

एशियाई मार्केट में भी गिरावट का दौर देखा गया। जापान का निक्की 225 लगभग 2.3 फीसदी तक गिर गया, जबकि Topix में भी 1.9% की गिरावट आई। साउथ कोरिया के Kospi की हालात भी इन सभी से अलग नहीं रही। ये करीब 4.1% तक टूट गया, वहीं हांगकांग के मार्केट में भी बिकवाली का दौर जारी रहा।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त उछाल है। ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी क्रूड दोने में ही 2 फीसदी से ज्यादा का तगड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में अगर हालात ऐसे ही रहे तो कच्चा तेल बहुत जल्द 100 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर जा सकता है।

निफ्टी में कुछ ही शेयरों में तेजी

निफ्टी में सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स और मारुति सुज़ुकी शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला, जिससे बाजार की गिरावट कुछ हद तक सीमित रही। वहीं दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़, इंफोसिस, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, आयशर मोटर्स और इटरनल के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर दबाव अधिक रहा और आईटी सूचकांक में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ganga Rejuvenation Mission: गंगा किनारे के शहरों के लिए बड़ी पहल, 13 शहरों की Urban River Management Plan पूरी, अब 97 शहरों तक विस्तार...

गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।