मुंबई। आज एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। सेंसेक्स और निफ्टी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। सेंसेक्स 106.82 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,651.13 के स्तर पर खुला। इसी तरह निफ्टी 81.60 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,872.55 पर पहुंच गया। ये पहली बार है जब निफ्टी ने 25,900 के लेवल को पार किया है।
सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। इसके विपरित आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईटीसी के शेयरों को नुकसान पहुंचा है। शयेर बाजार में तेजी का कारण विदेशी निवेशकों द्वारा की जा रही खरीदारी है। बताया जाता है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा 11,517.92 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलते ही लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट


