मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 24 मार्च को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बाजार पर ट्रंप के बयान का असर दिखा और बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी तेजी के साथ बंद हुए। आज बीएसई सेंसेक्स 1372.06 अंकों की तेजी के साथ 74,068.45 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 399.75 अंक ऊपर जाकर 22,957.80 अंकों पर बंद हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि एक कंपनी का शेयर लाल निशान में रहा। दूसरी तरफ निफ्टी की भी 50 में से 45 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और 5 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे।। सेंसेक्स में इंडिगो का शेयर आज सबसे ज्यादा 5.41 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि पावर ग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 1.03 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। आज के कारोबार में एलएंडटी, एटरनल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, बीईएल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, मारुति सुजुकी, आईटीसी, टीसीएस, एनटीपीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा के शेयर तेजी के साथ बंद हुए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लगा रहे गोता
- शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर, सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट



