मुंबई। सप्ताह के पहले दिन गिरे शेयर बाजार ने मंगलवार को अच्छी शुरुआत की। सेंसक्स बढ़त के साथ शरुआत करते हुए 84,257.17 पर खुला। इसी तरह निफ्टी 25,788.45 पर कारोबार करता दिखाई दिया। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी दिखी। इस तरह महीने का पहला दिन निवेशकों के लिए अच्छा साबित हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इंफोसिस, एलएंडटी के शेयरों में उछाल दिख रहा है। सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एमएंडएम का शेयर शामिल हैं। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में उछाल रहा। इसके 10 शेयरों में गिरावट बनी रही। एशियन पेंट्स, टाइटन, सन फार्मा, एचयूएल और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नीचे रहे। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 शेयरों में तेजी दिखी। टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस इनमें शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
- सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के


