सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 572 और निफ्टी 156 अंक नीचे जाकर हुआ बंद

Date:

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 28 जुलाई को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। बीएसई सेंसेक्स 572.07 अंकों की गिरावट के साथ 80,891.02 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स भी 156.10 अंकों के नुकसान के साथ 24,680.90 अंकों पर क्लोज हुआ।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सेंसेक्स 721 और निफ्टी 225अंक लुढ़कर बंद हुआ था। इसके एक दिन पहले गुरुवार को सेंसेक्स 542.47 और निफ्टी 157.80 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 35 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा 1.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 7.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज एशियन पेंट्स के शेयर 1.00, आईसीआईसीआई बैंक 0.82, पावरग्रिड 0.43, एचडीएफसी बैंक 0.18, आईटीसी 0.11 और इंफोसिस के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सोमवार को बजाज फाइनेंस के शेयर 3.64, भारती एयरटेल 2.35, टाइटन 2.17, टीसीएस 1.76, बीईएल 1.48, एचसीएल टेक 1.47, एक्सिस बैंक 1.25, अडाणी पोर्ट्स 1.21, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.17, एसबीआई 1.16, एटरनल 1.09, टाटा स्टील 1.08, ट्रेंट 0.89, टेक महिंद्रा 0.81, टाटा मोटर्स 0.73, एलएंडटी 0.61, मारुति सुजुकी 0.57, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.34, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.32, बजाज फिनसर्व 0.24, सनफार्मा 0.21 और एनटीपीसी के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ क्लोज हुए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Amit Shah के घर पर भाजपा की बड़ी बैठक, नितिन नवीन की नई टीम लगभग फाइनल, सरकार से संगठन में कई नेता आएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर गुरुवार रात को भाजपा की बड़ी बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे। बताया जाता है कि इस बैठक में भाजपा की नई टीम पर मुहर लगा दी गई है, जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी।