Ketan Agarwal Murder Case : सिया गोयल का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट, हत्या से पहले एक पहाड़ी पर किया था रिहर्सल

Date:

पुणे। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी सिया गोयल का लाई डिटेक्टर टेस्ट होगा। इसके लिए सिया ने मंजूरी दे दी है। पुलिस गुरुवार को सिया को लेकर उसके घर भी गई थी। इस कांड में पूछताछ में हर दिन नए खुलासे भी हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पुणे के रियल एस्टेट बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उसकी की मंगेतर सिया गोयल पर आरोप लगे हैं। गोयल के वकील विपुल डुसिंग ने बताया कि सिया गोयल ने गुरुवार को लोनावाला ग्रामीण पुलिस को टेस्ट के लिए अपनी सहमति दे दी। पुणे पुलिस ने सिया गोयल और 22 साल के चेतन चौधरी, दोनों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की इजाजत के लिए कोर्ट में अर्जी भी दी है।

सिया ने हत्या से पहले की थी रिहर्सल

पुलिस को यह भी पता चला है कि  सिया एवं सहआरोपित चेतन चौधरी ने केतन को लोहागढ़ किले की चट्टान से ढकेलने से पहले बाकायदा इसका अभ्यास भी किया था।  यह पूर्वाभ्यास पुणे के छावनी क्षेत्र के निकट स्थित लुल्लानगर की पहाड़ी पर किया गया था। पुलिस ने गुरुवार को लुल्लानगर इलाके की उस पहाड़ी पर जाकर सीन का रीक्रिएशन किया।

सिया को घर लेकर गई पुलिस

पुणे ग्रामीण पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपित सिया गोयल द्वारा घटना वाले दिन पहने गए कपड़ों को बरामद करने के लिए उसे लेकर उसके घर गई। जब्त किए गए कपड़ों का फोरेंसिक विश्लेषण किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनमें कोई ऐसा सबूत है जो कथित हत्या से संबंधित घटनाक्रम को स्थापित करने में मदद कर सकता है।

हत्या से पहले खोजे थे ऑनलाइन तरीके

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने घटना से पहले अग्रवाल की हत्या के तरीके ऑनलाइन खोजे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिया और चौधरी ने कथित हत्या से पहले लोहागढ़ किले का दौरा किया था ताकि वे उस स्थान से परिचित हो सकें और अपनी योजना का अभ्यास कर सकें। जांचकर्ताओं का यह भी मानना है कि दोनों ने अपराध के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर दिए जाने वाले जवाबों पर भी आपस में चर्चा और तैयारी की थी। पुलिस ने बताया कि चौधरी ने टोल रिकॉर्ड से बचने और सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की संभावना को कम करने के लिए कार के बजाय स्कूटर से लोहागढ़ किले की यात्रा की। घटना में इस्तेमाल किया गया स्कूटर जब्त कर लिया गया है।

18 जून को हुई थी केतन की हत्या

उल्लेखनीय है कि 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले में चट्टान से नीचे धक्का दिए जाने के बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी 22 वर्षीय चेतन चौधरी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपी 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Amit Shah के घर पर भाजपा की बड़ी बैठक, नितिन नवीन की नई टीम लगभग फाइनल, सरकार से संगठन में कई नेता आएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर गुरुवार रात को भाजपा की बड़ी बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे। बताया जाता है कि इस बैठक में भाजपा की नई टीम पर मुहर लगा दी गई है, जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी।