सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 236 अंक नीचे

Date:

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स 749.01 अंकों की गिरावट के साथ 76,629.90 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में 236.10 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 23,195.40 पर खुला। सुबह 9:31 बजे शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 652.43 अंक (0.84%) टूटकर 76,726.48 पर और निफ्टी 201.60 अंक (0.86%) की गिरावट के साथ 23,229.90 पर कारोबार कर रहा था।

उल्लेखनीय है कि 6 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट का सबसे ज्यादा असर मिडकैप शेयरों में देखा गया और पिछले हफ्ते मिडकैप इंडेक्स में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का सेंटीमेंट लगातार नकारात्मक बना हुआ है और पिछले हफ्ते एफआईआई ने शेयर बाजार में 16,854 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। वहीं, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने अबतक भारतीय शेयर बाजारों से 22,194 करोड़ रुपये की निकासी की है। सोमवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल एक में तेजी थी, जबकि बाकी 29 में गिरावट है। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में से दो में तेजी और 48 में गिरावट है। एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 2.13% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो में 1.15%, मेटल में 1.31%, ऑयल एंड गैस में 1.18% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.39% की गिरावट है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।