सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी का भाव करीब 24,000 रुपये टूट गया, जबकि सोना लगभग 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बड़ा झटका, 10 दिन में 8 रुपये तक बढ़े दाम
- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासी संग्राम, कांग्रेस और सपा ने केंद्र सरकार को घेरा
- मध्य पूर्व तनाव का असर: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8 अरब डॉलर से ज्यादा घटा
- सोने के आयात पर सरकार का बड़ा शिकंजा, अब बिना शुल्क आने वाले सोने पर रहेगी कड़ी निगरानी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर खुलते ही सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे।सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमतों में देखने को मिली। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी ने ऐतिहासिक तेजी दिखाते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था।, लेकिन अब करीब 44,148 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली।
वहीं सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना खुलते ही करीब 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।


