मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट नजर आई है। शुरुआती बढ़त गंवाकर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़क गए। बीएसई सेंसेक्स 872.98 अंक या 1.06 प्रतिशत गिरकर 81,186.44 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 261.55 अंक या 1.05 प्रतिशत गिरकर 24,683.90 पर आ गया।
मंगलवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था लेकिन कुछ ही समय बाद ये लाल निशान में पहुंच गया। सुबह करीब 10.46 बजे बाजार एक बार फिर हरे निशान में आया था। बाद में बाजार में गिरावट आती गई। मंगलवार को एटरनल के शेयर 4.24 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.76 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.04 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.92 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.92 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.82 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.82 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.62 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.51 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.29 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.25 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.20 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.12 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.07 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.00 प्रतिशत, टाइटन 0.97 प्रतिशत, सनफार्मा 0.95 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.88 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : महीने के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुलने के बाद शेयर बाजार ने बदला रंग, सेंसेक्स और निफ्टी होने लगे लाल
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 790.54 अंक उछला, निफ्टी ने लगाई 197.56 की छलांग
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके



