मुंबई। मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई थी, लेकिन आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दिखाई दे रही है। बीएसई सेंसेक्स आज सुबह 9:41 बजे 430.46 अंक यानी 0.53% की बढ़त के साथ 81,616.90 पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 128.65 अंक यानी 0.52% की बढ़त के साथ 24,812.55 के स्तर पर पहुंच गया था।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की बड़ी गिरावट के शेयर बाजार बंद हुआ था। सेंसेक्स 872.98 अंक यानी 1.06% गिरकर 81,186.44 पर बंद हुआ था। निफ्टी 261.55 अंक यानी 1.05% टूटकर 24,683.90 पर बंद हुआ था. इस दौरान निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.64 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी। मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली थी। आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार से 10,016.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 790.54 अंक उछला, निफ्टी ने लगाई 197.56 की छलांग
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लगा रहे गोता



