मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म जटाधरा का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा रौद्र रूप में दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी माथे पर लाल तिलक लगाए, भारी–भरकम गहने पहने हुए और हाथ में तलवार लिए दिख रही है। साथ ही वह क्रोध में अपने दुश्मनों पर हमला करती नजर आ रही हैं।
टीजर में अभिनेता सुधीर बाबू के लुक को दमदार तरीके से प्रदर्शित किया गया है। टीजर में अभिनेता शिव भक्त के रूप में नजर आ रहे हैं। सुधीर बाबू गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर तिलक लगाए दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह त्रिशूल लेकर सोनाक्षी सिन्हा के किरदार से युद्ध करते नजर आ रहे हैं। जटाधरा एक पौराणिक थ्रिलर है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को रोमांचक दृश्यों और डार्क फैंटेसी के साथ जोड़ा गया है। पोस्टर और टीजर में देखा गया कि त्रिशूल, गरजते बादल, भगवान शिव के भक्त और सोनाक्षी सिन्हा का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। इससे पता चलता है कि कहानी प्रभावाली होगी। जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित, वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में आने की संभावना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1205.00 अंक ऊपर और निफ्टी में 394.05 अंकों की तेजी
- फर्जी बाबा अशोक खरात बांटता था ‘ओश्नो जल’ का प्रसाद, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी बन गई थीं शिकार
- संभल में नमाज के मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएम-एसपी को लगाई फटकार, कहा- इस्तीफा दीजिए या तबादला करवा लीजिए
- बजट पर बोलीं ममता बनर्जी-इससे देश की अर्थव्यवस्था को पहुंचेगा नुकसान, बंगाल को किया नजरअंदाज
सोनीक्षी ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
सोनाक्षी ने टीजर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-बलिदान से जन्मा एक नायक—और लालच से पनपा अंधकार, टकराव की शुरुआत हो चुकी है—‘जटाधारा’ का टीजर अब जारी हो गया है।


