बीएमसी चुनाव के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी, बेस्ट की बस में महिलाओं को पचास फीसदी छूट सहित कई वादे

Date:

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी चुनाव के लिए महायुति ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) प्रमुख रामदास आठवले की मौजूदगी में यह घोषणा पत्र जारी किया गया। इसमें बेस्ट की बसों में महिलाओं को पचास फीसदी छूट देने सहित कई वादे किए गए हैं।

घोषणापत्र में शहर के बुनियादी ढांचे, पर्यावरण, परिवहन, रोजगार और मराठी संस्कृति से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं हैं। यह घोषणापत्र मुंबई को 2034 तक एक विकसित महानगर बनाने के लक्ष्य के साथ पेश किया गया। इसमें पानी, बेस्ट, मार्केट, इंडस्ट्री, टूरिज्म और सांस्कृतिक विकास पर खास फोकस रखा गया है। घोषणापत्र में मुंबई की पानी की समस्या को दूर करने के लिए अगले पांच सालों में गरगई, पिंजल और दमनगंगा प्रोजेक्ट पूरे करने का वादा किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योजनाओं के तहत 17 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की गई है।

महायुति ने वादा किया है कि बीएमसी मार्केट में मछली बेचने वालों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे और सभी सब्जी मार्केट का रेनोवेशन और रीडेवलपमेंट किया जाएगा। मछली इंपोर्ट और एक्सपोर्ट सेंटर स्थापित करने का भी ऐलान किया गया है। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2029 तक बेस्ट को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस सेवा में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। बसों की संख्या 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने और महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराया छूट देने का वादा किया गया है। रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए स्मॉल स्केल इंडस्ट्री पॉलिसी लागू करने, स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर खोलने और प्यारी बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच लाख रुपये तक का बिना ब्याज वाला लोन देने की घोषणा की गई है।

बांग्लादेशियों से मुक्त करने का भी वादा

महायुति ने मुंबई को रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से मुक्त करने का संकल्प दोहराया है। मराठी भाषा को मजबूत करने के लिए नगर पालिका में अलग मराठी डिपार्टमेंट, मराठी आर्ट सेंटर और अभ्यासिका बनाने की घोषणा की गई है। बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी के अवसर पर मराठी युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम और आर्थिक प्रावधान किए जाएंगे। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अलग टूरिज्म डिपार्टमेंट, हुतात्मा स्मारक चौक पर वर्ल्ड क्लास म्यूजियम, रवींद्र नाट्य मंदिर की तर्ज पर अन्य थिएटरों का रीडेवलपमेंट और जरूरत पड़ने पर तीन नए थिएटर बनाने का वादा किया गया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला की केबल कार में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण करीब 300 पर्यटक हवा में ही फंस गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें सेना भी मदद कर रही है।