रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर का टीजर जारी, मुंह में सिगरेट दबाए आ रहे हैं नजर, बर्थडे पर फैन्स को दिया सरप्राइज

Date:

मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर का टीजर जारी कर दिया गया है। रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर अपने फैन्स को सरप्राज देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किया है। टीजर में रणवीर का शानदार अवतार देखने को मिल रहा है।

टीजर में वे लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में सिगरेट दबाए नजर आ रहे हैं। ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जिसमें कई धुरंधर एक्टर नजर आएंगे। टीजर में संजय दत्त से लेकर अर्जुन रामपाल तक की झलक दिखाई दे रही है। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखाएक नर्क उठेगा, अनजान मैं की सच्ची कहानी को उजागर करेगा।

टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के गैंगस्टर अवतार की झलक और आर माधवन की आवाज में दमदार डायलॉग्स से होती है। वे कहते हैंबहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था, पड़ोस में रहते हैं, गोदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो, बिगाड़ने का वक्त गया है। इसके बाद रणवीर सिंह भरपूर एक्शन में दिखाई देते हैं। वे कहते हैंघायल हूं इसीलिए घातक हूं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी नजर आएंगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।