पूरे विश्व में धुरंधर 2 का जलवा, चार दिन में ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा 750 करोड़ पार, इस फिल्म ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

Date:

मुंबई। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पूरे विश्व में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में ही 400 करोड़ के आंकड़े को भारत में पार कर दिया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले हैं।

धुरंधर 2 लगातार नएनए रिकॉर्ड्स बना रही है। इसने पेड प्रिव्यू में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म से लेकर सबसे बड़े ओपनिंग डे, सबसे बड़े शनिवार, सबसे बड़े रविवार और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना चुकी है। ओपनिंगक वीकेंड यानी शुरुआती चार दिनों में ही 761 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। कल यानी रविवार को फिल्म ने भारत में 114.85 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने वीकएंड में कमाई के मामले में पठान और आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पठान ने 5 दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड में ₹287 करोड़ कमाए थे। धुरंधर 2 नेबाहुबली 2′ (₹591 करोड़), ‘कल्कि 2898 AD’ (₹500 करोड़) औरआरआरआर‘ (₹470 करोड़) के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। अब यहपुष्पा 2′ (₹762 करोड़) के बाद भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है।

धुरंधर को भी मिला था दर्शकों का प्यार

धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथसाथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करबाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related