बिहार में व्यवसायी की हत्या पर भड़के राहुल गांधी, कहा-भाजपा और नीतीश ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया

Date:

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में व्यसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया है। राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीतीश कुमार और भाजपा की गठबंधन सरकार ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया है।

उल्लेखनीय है कि पटना में शुक्रवार देर रात बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में हुई। छह वर्ष पूर्व गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या पूर्व वैशाली के औद्योगिक थाना इलाके में कर दी गई थी। उस समय भी काफी हंगामा हुआ था। राहुल गांधी ने लिखा कि आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां नया नॉर्मल बन चुका है और सरकार पूरी तरह नाकाम। बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती। राहुल ने कहा कि अब वक्त नए बिहार का है। उन्होंने लिखा कि हर हत्या, हर लूट, हर गोली – एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का, जहां डर नहीं, तरक्की हो। इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।

👉 यह भी पढ़ें:

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी साधा निशाना

राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना का जोरदार विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते?

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Amarnath Yatra 2026 का शुभारंभ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पवित्र अमरनाथ गुफा में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रथम पूजा करने के बाद औपचारिक रूप से हो गया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा बर्फानी से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना की।