अमिताभ बच्चन को अभिषेक की सफलता पर गर्व: ‘गर्व शब्द भी छोटा लगता है’

Date:

अमिताभ बच्चन को अभिषेक की सफलता पर गर्व: ‘गर्व शब्द भी छोटा लगता है’

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ में सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। जूनियर बच्चन की प्रतिभा को देख बिग बी इतने खुश हैं कि उन्हें गर्व शब्द भी छोटा लग रहा है।

अभिषेक बच्चन फिल्में छोड़ना चाहते थे, उन्हें लगता था कि एक्टिंग करना एक  गलती है; अमिताभ बच्चन ने कहा 'मैंने कोई हार मानने वाला नहीं पाला'

‘बी हैप्पी’ की सफलता पर खुशी

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर चर्चा में हैं, जो प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और दर्शकों की जबरदस्त सराहना बटोर रही है। फिल्म की सफलता ने अमिताभ बच्चन को गर्वित पिता बना दिया है।

ताशकंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मान

अभिषेक को हाल ही में ताशकंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘घूमर’ के लिए सम्मानित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर अमिताभ ने एक पोस्ट में लिखा:

“अभिषेक, ताशकंद में तुम्हें सम्मानित किया जाना, तुम्हारे गानों के लिए वहां के लोगों का प्यार… एक पिता के लिए यह गर्व का क्षण है… और अब तुम्हारी नई फिल्म ‘बी हैप्पी’ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है… सभी का आशीर्वाद और प्यार तुम पर बना रहे।”

अमिताभ का भावुक संदेश

एक और पोस्ट में बिग बी ने लिखा:

“पुत्र की प्रतिभा को सुन और देखकर, एक पिता के लिए गर्व शब्द भी छोटा पड़ जाता है। आभामंडल को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। शब्दों में प्रतिभा कैद नहीं होती।”

फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि वे एक पिता की खुशी को महसूस कर सकते हैं। अभिषेक बच्चन की इस सफलता ने बच्चन परिवार को एक बार फिर गर्वित कर दिया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के जल संकट में अब सीएम मोहन यादव की एंट्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में लंबे समय से चल रहे जल संकट में अब सीएम डॉ.मोहन यादव की एंट्री हो गई है। रविवार को सीएम यादव ने संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर के जल संकट की स्थिति की समीक्षा की। सीएम यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।