👉 यह भी पढ़ें:
- भारत ने मेंस अंडर-18 एशिया कप हॉकी के फाइनल में जापान को हराया, पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई
- रोमांच की हदें पार! सुपर ओवर में पाकिस्तान ए ने बांग्लादेश ए को हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 जीता
- एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025: ओमान पर 6 विकेट की बड़ी जीत, भारत A धमाकेदार अंदाज़ में सेमीफाइनल में
- एशिया कप ट्रॉफी विवाद में मोहसिन नकवी ने भारत से मांगी माफी, लेकिन ट्रॉफी देने से किया इनकार, कहा- यादव खुद आकर ले जाएं
- पीएम मोदी के बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा-अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है
- एशिया कप जीतने पर बीसीसीआई ने भारतीय टीम को दी 21 करोड़ रुपए की प्राइज मनी, भारत ने बिना ट्रॉफी ही मनाया जश्न
0:00 left
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने चौथी बार एशिया कप पर कब्जा जमा लिया है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया। भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के वर्ल्ड कप में भी जगह बना ली।
भारत से फाइनल मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दाग दिया था। दूसरे क्वार्टर में फिर दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने एक और गोल किया। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और भारत को 4-0 से आगे कर दिया। साउथ कोरिया से सोन डायन ने इकलौता गोल किया।
टीम इंडिया ने 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल हराकर चौथी बार टाइटल जीता। भारत ने 2017 में मलेशिया को फाइनल हराकर आखिरी बार एशिया कप जीता था। कोरिया दूसरी बार ही रनर-अप रही। टीम को 2007 में भी भारत ने ही फाइनल हराया था। ये चौथी बार है जब भारत ने एशिया कप ट्रॉफी जीती है। टीम इंडिया के लिए सुखजीत सिंह, अमित रोहिदास ने एक–एक गोल किया और दिलप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। इसी के साथ भारत ने 2013 फाइनल की हार का बदला ले लिया है, जब दक्षिण कोरिया ने भारत को 4-3 से हराकर ट्रॉफी जीती थी।



