महापौर पुत्र भाषण विवाद में आखिर विपक्ष के हाथ ‘उस्तरा’ किसने पकड़ाया?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भारी बहुमत से भाजपा के टिकट पर जीते महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पुत्र ने एक वाद-विवाद प्रतियोगिता में सरकार के खिलाफ क्या बोल दिया, लोगों ने उसे मुद्दा बना लिया। मुद्दा भी ऐसा-वैसा नहीं, नेशनल लेवल का। अब आगे महापौर पुत्र को इसका क्या फायदा मिलता है, यह तो समय ही बताएगा लेकिन यहां एक सवाल यह है कि आखिर विपक्ष के हाथ में मुद्दा रूपी उस्तरा किसने दिया?

एक सामान्य सी प्रक्रिया है। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पक्ष या विपक्ष में बोलने के लिए अपना नाम लिखवाना पड़ता है। अभी तक की परंपरा में ऐसा सुनने में नहीं आया कि प्रतिभागी को जबरदस्ती विपक्ष या पक्ष में बोलने को कहा जाए। जब विषय का चयन हो गया था तो क्या भाजपाई आयोजकों को यह पता नहीं था कि इस पर विवाद खड़ा होगा। वह भी तब जब सीएम स्वयं उस कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले थे।

महापौर भार्गव को भी पाक-साफ मान लेना उचित नहीं होगा। जिसके घर भी बच्चे हैं सबको पता है कि ऐसे आयोजनों की तैयारी घर में ही कराई जाती है। यह भी मान लिया जाए कि महापौर को भाषण के अंशों की जानकारी नहीं होगी, लेकिन यह तो पता ही होगा कि उनका बेटा सरकार के खिलाफ बोलने जा रहा है वह भी सीएम के सामने।

भले ही सीएम ने हंसी-मजाक में इसे लिया, लेकिन क्या इससे यह पता नहीं चलता कि सीएम को यह भाषण पसंद नहीं आया। कोई भी सीएम अपनी ही सरकार की बुराई अपने सामने कैसे सुन सकता है?

अब जबकि विपक्ष हमलावर है। भाजपा भी पलटवार कर रही है। नेशनल लेवल पर इसकी खबरें चल रही हैं। भाषण भी वायरल हो रहा है। बड़ा सवाल यह है कि क्या इससे बचा नहीं जा सकता था? आखिर विपक्ष को हंसी उड़ाने का मौका किसने दिया?

भाजपा में यह भी कहा जा रहा है कि सीधे-साधे नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहीं हिसाब तो नहीं चुकता कर लिया। हाल ही में जब उन्होंने महापौर पर टिप्पणी की थी, तो उसकी शिकायत भोपाल तक पहुंच गई थी। इसके साथ ही भाजपा की नई चौकड़ी के प्रमुख किरदार मनोज पटेल के कार्यक्रम में इस घटना के होने पर भी लोग कई सवाल उठा रहे हैं।

बात चाहे जो भी हो, लेकिन हजम करने लायक तो नहीं। यह तो वैसे ही हुआ, जैसे दरोगा का बेटा चोरी करते पकड़ा जाए या पंडितजी का बेटा कसाई की दुकान पर मुर्गा कटवाता दिखे। ऐसा होगा, तो सवाल उठेंगे ही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।