👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
इतिहास रचती जीत: स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय टीम को दी बधाई
स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय स्क्वैश टीम को हार्दिक बधाई दी है। भारतीय टीम ने चेन्नई में आयोजित एसडीएटी स्क्वैश वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है।

रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 3-0 से हराकर पहली बार स्क्वैश वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। यह भारतीय स्क्वैश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,
“पहली बार विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्क्वैश टीम को हार्दिक बधाई।”
उन्होंने टीम के खिलाड़ियों जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलावन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह के शानदार प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि इस जीत ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है और यह सफलता युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता को भी बढ़ावा देगी।
गौरतलब है कि स्क्वैश वर्ल्ड कप में यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल किया था।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारत में स्क्वैश के विकास और भविष्य की संभावनाओं को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।



