👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया
0:00 left
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर जमकर हमला किया है। आज दक्षिण 24 परगना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। इसके कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग दोनों पर जमरकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में असली मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्रवाई की गई। ममता बनर्जी ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। ममता बनर्जी ने कहा कि उनके खुद के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसके बावजूद उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि अगर एक भी वोटर बचा रहेगा तो भी वह चुनाव जीत जाएंगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को निशाना बनाते हुए कहा कि यह बंगाल में भाजपा की आखिरी राजनीतिक यात्रा साबित होगी।



