कांग्रेस से विवादों के बीच शिवरात्रि पर शशि थरूर ने कहा-मैं शिवरात्रि के दिन पैदा हुआ, मेरा नाम शशि है, आखिर क्या दे रहे हैं संदेश?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस आलाकमान से सांसद शशि थरूर की अनबन की खबरें आ रही हैं। थरूर भाजपा और पीएम मोदी की तारीफ भी कर रहे हैं, जिसका विरोध पार्टी में हो रहा है। इस बीच शशि थरूर ने महाशिवरात्रि के मौके पर अपने नाम के पीछे की कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनका जन्म महाशिवरात्रि के दिन हुआ था। इसलिए उनका नाम भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के नाम पर शशि रखा गया। इसके साथ ही थरूर ने कांग्रेस आलाकमान के साथ अपने मतभेदों की खबरों के बीच कई संकेत भी दिए हैं।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि मैं महाशिवरात्रि पर पैदा हुआ था और भगवान शिव के माथे पर चंद्रमा के लिए शशि नाम दिया गया था। केरल कैलेंडर में, मेरा नक्षत्र जन्मदिन आज है। यह हमेशा मेरे परिवार के लिए एक बहुत ही खास दिन रहा है। अब राजनीति में थरूर के इस बयान के भी अनेकों अर्थ लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बहाने थरूर आलाकमान तक संदेश देना चाहते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

उल्लेखनीय है कि जब आलाकमान के नाराज होने की बात चल रही थी, तब भी शशि थरूर और दिल्ली आलाकमान के बीच अनबन की अटकलों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूके के व्यापार और व्यापार राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ एक सेल्फी पोस्ट कर दी। उन्होंने लंबे समय से रुके हुए भारत–यूके एफटीए वार्ता के रिवाइवल का स्वागत किया। कुछ दिन पहले केरल के सांसद ने एक रहस्यमय पोस्ट भी साझा की थी। इसमें लिखा था कि जहां अज्ञानता आनंद है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है। यह पोस्ट प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि थॉमस ग्रे का एक उद्धरण था।

हाशिए पर डालने से हैं नाराज

लंबे समय से शशि थरूर कांग्रेस में हाशिए पर हैं। थरूर ने कथित तौर पर राहुल के साथ अपनी बैठक के दौरान गठित ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रभार से हटाए जाने के तरीके पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने इस बात का भी विरोध किया कि प्रमुख बहसों के दौरान संसद के भीतर उन्हें कैसे दरकिनार किया जा रहा है। क्योंकि उन्हें अवसर नहीं दिए जा रहे हैं। इससे पार्टी से उनकी नाराजगी की बात की जा रही है। कांग्रेस नेताओं की थरूर से नाराजगी का कारण पीएम की अमेरिकी यात्रा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात के मुद्दे पर पार्टी से अलग रुख रखना है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या थरूर कांग्रेस छोड़ेंगे? और अगर छोड़ेंगे तो कहां जाएंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।