नई दिल्ली। गुरुवार को संसद परिसर में काफी हंगामा हो गया। इसमें भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। भाजपा आरोप लगा रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके दो सांसदों पर धक्का दिया। हालांकि कांग्रेस ने बीजेपी को आरोपों को गलत बताया।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाने साधते हुए कहा कि संसद कोई कुश्ती और स्मार्टनेस दिखाने का मंच नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने शारीरिक ताकत दिखाई। राहुल गांधी ने हमारे दो सांसदों को धक्का दिया। अगर हमारे एमपी भी हाथ उठा देते तो क्या होता। राहुल गांधी ने बीजेपी को दो सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को बहुत धक्का दिया, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- मिशन 2028 : कोई भागवत करा रहा, कोई पोते की खुशी में लड्डू बांट रहा, तो कोई निकाल रहा चुनरी यात्रा
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें व्हीलचेयर पर बैठे भाजपा सांसद प्रताप सारंगी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। हालांकि राहुल गांधी ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है। प्रताप सारंगी का आरोप है कि राहुल गांधी ने पास खड़े एक और बीजेपी सांसद को धक्का दिया, जो मुझपर आ गिरे। इस वजह से मैं चोटिल हो गया। यह हंगामा तब जब विपक्ष और सत्ता पक्ष आंबेडकर के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें धक्का मारा है। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया। इस घटना में सांसद मुकेश राजपूत भी बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पातल में भर्ती किया गया है।



