संगठन में कसावट के लिए कल भोपाल आ रहे राहुल गांधी, क्या मध्यप्रदेश में कांग्रेस को दे पाएंगे संजीवनी?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल यानी मंगलवार को भोपाल आ रहे हैं। यहां वे संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। वे कांग्रेस संगठन में कसावट के उद्देश्य से मध्यप्रदेश आ रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या उनका यह दौरा कांग्रेस की गुटबाजी दूर कर पाएगा? क्या राहुल मध्यप्रदेश में बुरी तरह खत्म हो चुकी कांग्रेस को फिर से जीवित कर पाएंगे?

राहुल गांधी कल सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं द्वारा राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ही सांसदों एवं विधायकों के साथ उनके क्षेत्रों की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं पर चर्चा करेंगे। दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं नव सृजित प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 02:30 से 04:00 बजे तक वे रविंद्र भवन सभागार में कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों के अधिवेशन में शामिल होंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

गुजरात के तर्ज पर बदलाव की तैयारी

राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत गुजरात से की थी। अब यही प्रयोग मध्यप्रदेश में किया जा रहा है। इसके तहत दिल्ली से हर जिले के लिए दूसरे राज्य के किसी सीनियर लीडर को एमपी में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। दिल्ली से 61 ऑब्जर्वर के साथ एमपी कांग्रेस भी हर जिले के लिए 4-4 सहयोगी पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी। 5 लोगों की टीम एक जिले में जाकर कांग्रेस के जमीनी हकीकत जानेगी।

भाजपा को फायदा पहुंचाने वाले होंगे बाहर

संगठन सृजन अभियान के दौरान कांग्रेस के सभी ऑब्जर्वर और को–ऑब्जर्वर आवंटित जिले में जाकर ये पता लगाएंगे कि कांग्रेस किस विधानसभा में कैसे मजबूत है। कांग्रेस के साथ जुडे़ पुराने कांग्रेसियों की लिस्ट भी तैयार होगी। इस दौरान ऐसे नेताओं की लिस्ट भी तैयार की जाएगी जो भाजपा के करीबी हैं और कांग्रेस में रहकर भीतरघात कर रहे हैं। ऑर्ब्जवर संगठन सृजन अभियान के तहत अपने आवंटित जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए मजबूत कार्यकर्ताओं के नाम छांटकर उनका एक पैनल भी बनाकर दिल्ली भेजेंगे।

राहुल की इस कवायद का क्या होगा फायदा

बड़ा सवाल यह है कि राहुल गांधी की इस कवायद का मध्यप्रदेश कांग्रेस पर क्या असर पड़ने वाला है। पहले से ही गुटों-गुटों में बंटी कांग्रेस विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद पूरी तरह तहस-नहस हो चुकी है। पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सेंध मारी, इसके बाद पिछले विधानसभा चुनाव में कई बड़े नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा की शरण में पहुंच गए। अब जो कांग्रेस बची है, उसमें भी एकजुटता नहीं है और न ही कोई ऐसे प्रयास दिखाई दिए हैं जिससे कांग्रेस को अपने पैरों पर खड़ा किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।

पीएम मोदी ने रावण दहन के मंच से कहा- देश के दुश्मनों को परास्त करना है

प्रधानमंत्री मोदी ने रावण दहन समारोह में कहा कि देश के दुश्मनों को परास्त करना है। उन्होंने राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

‘मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं’ राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने विजयादशमी पर आरएसएस को पुरुषवादी और संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा, मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं।

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 14 राज्यों में अलर्ट

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर विवाद, अफसर-नेता-संतों ने की वर्चुअल बैठक

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार विवाद के कारण प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संतों ने वर्चुअल बैठक की। प्रस्तावित ममलेश्वर लोक परियोजना रद्द कर दी गई है।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।

शिवा शर्मा केस: फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार

शिवा शर्मा केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। इससे मामले में जांच में नई गति आई है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: आरोपी ऋतिक ने पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवाया

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है।