कैबिनेट बैठकों से मंत्री विजयवर्गीय के गायब रहने पर उठ रहे सवाल, नागपुर के बहाने कहीं और तो नहीं साध रहे निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के कई मंत्री व नेताओं को वहां जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी नागपुर के आसपास के कुछ सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। इस बहाने वे प्रदेश कैबिनेट की बैठकों से लगातार गायब हैं, लेकिन विपक्ष सहित सत्तापक्ष के मन में भी इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा के नेता ही कह रहे हैं कि विजयवर्गीय कहीं नागपुर के बहाने कहीं और तो निशाना नहीं साध रहे।

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक से भी मंत्री विजयवर्गीय गायब रहे। बताया जा रहा है कि यह लगातार चौथी ऐसी बैठक है जिसमें उनकी अनुपस्थिति रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने सरकार में विजयवर्गीय की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि सरकार में कैलाश विजयवर्गीय सबसे वरिष्ठ हैं और लगातार उनका बैठक में मौजूद होना कई सवाल खड़े करता है। सरकार में उनकी उपेक्षा हो रही है। लगता है इसलिए उन्होंने कैबिनेट से ही दूरी बना ली है।

👉 यह भी पढ़ें:

मध्यप्रदेश भाजपा में यूपी जैसी हालत

इधर, कांग्रेस के एक और प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हफीज कहते हैं कि प्रदेश भाजपा में जमकर अंतरकलह है। कई वरिष्ठ नेता मोहन यादव को मुख्यमंत्री के रूप में पचा नहीं पा रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश भाजपा जैसे हालात हो गए हैं। कैलाश विजयवर्गीय जैसे सीनियर नेता मध्य प्रदेश में केशव प्रसाद मौर्य के रास्ते पर चलते दिखाई दे रहे हैं।

नागपुर में खुद का संपर्क अभियान

भाजपा के ही कुछ नेता कह रहे हैं कि महाराष्ट्र चुनाव के बहाने कैलाश विजयवर्गीय को संघ और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क बनाने का मौका मिल गया है। इसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। कुछ नेता तो दबी जुबान से यह भी कह रहे हैं कि विजयवर्गीय को लग गया है कि अब सीएम की कुर्सी तो हाथ आने से रही। लंबे समय से उन्हें इस कुर्सी का इंतजार है। और यही वजह है कि उमा भारती के बाद न तो बाबूलाल गौर से उनकी बनी और शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी केमेस्ट्री के बारे में तो सबको पता है। सूत्र बताते हैं कि विजयवर्गीय की कोशिश है कि किसी भी तरह से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया जाए।

मोहन यादव के आगे एक न चल रही

जब से मोहन यादव ने सीएम की कुर्सी संभाली है, उनके कामकाज का अपना ही अलग ही अंदाज है। वे किसी भी वरिष्ठ-गरिष्ठ का राजनीतिक दबाव नहीं झेल रहे। चूंकि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें सत्ता सौंपी है और हरियाणा चुनाव से लेकर अन्य चुनावों में उनकी सफलता देख आलाकमान भी खुश हैं, इसलिए उन पर ऊपर से भी दबाव बनवा पाना संभव नहीं। विजयवर्गीय को दबाव बनाकर काम करने की आदत है, लेकिन सीएम मोहन यादव के सामने वे इसमें सफल नहीं हो पा रहे। सीएम यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश के विकास की गाड़ी के सिर्फ वे ही ड्राइवर हैं और इसकी रफ्तार को किसी भी हालत में कम नहीं होने देंगे। यही वजह है कि इंदौर में जब राजनीति उठापटक शुरू हो गई थी और विकास की रफ्तार कम होने लगी तो सीएम ने खुद यहां का प्रभार संभाल लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।