👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का कार्यकर्ता
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’
- BJP में बड़ा झटका! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव… अब दतिया उपचुनाव में क्या होगा?
- दतिया की बगावत से भाजपा में नया ट्रेंड शुरू, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो समर्थकों ने मचाया बवाल, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
0:00 left
नई दिल्ली। भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान सोमवार से शुरू हुआ। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के जमाने के किस्से सुनाए। पीएम ने कहा–हम दीवारों पर जनसंघ का निशान दीपक बनाते थे, तब कई राजनीतिक दलों के नेता हमारा मजाक उड़ाते थे। लोग कहते थे कि दीवारों पर दीपक बनाने से सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचा जा सकता।
पीएम मोदी ने कहा कि सभी तरह की आलोचना को झेलते हुए, जन सामान्य के कल्याण की भावना मन में रखकर हम चलते ही रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमें मंत्र दिया था–चरैवेती…चरैवेती…चरैवेती…यानी चलते रहो। इससे पहले पीएम मोदी ने 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर फिर से भाजपा की सदस्यता ली। मिस्ड कॉल करने के बाद पीएम के पास भाजपा की तरफ से एसएमएस आया, जिसमें उन्होंने अपना डिटेल भरा और इसी के साथ वो भाजपा के पहले सदस्य बन गए।
नड्डा ने कहा-इस बार 10 करोड़ सदस्य बनाएंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के संविधान के मुताबिक हर छह साल में सभी को सदस्यता का नवीनीकरण करवाना पड़ता है। इस बार सदस्यता अभियान में हमने 10 करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक पूरा होगा। इसके बाद 1 से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान एवं नित्यानंद राय और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े एवं अरुण सिंह सहित कई अन्य नेता और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद थे।



