एसआईआर पर ममता बनर्जी की चेतावनी-मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश की तो पूरे भारत में भाजपा की नींव हिला दूंगी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार पर पूरी तरह से हमलावर हैं। मंगलवार को उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव का नतीजा एसआईआर का परिणाम है, विपक्ष वहां बीजेपी की चाल को भांप नहीं सका। यदि एसआईआर दो–तीन वर्षों में किया जाए तो हम इस प्रक्रिया को हरसंभव संसाधन के साथ समर्थन देंगे।

बांग्लादेश सीमा के पास बनगांव में की रैली

ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ बांग्लादेश की सीमा से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में मतुआ समुदाय के गढ़ में एक रैली को संबोधित किया। ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2024 में इसी वोटर लिस्ट के हिसाब से वोट मिले।अब अगर एसआईआर की आड़ में आप नाम हटवा देंगे, तो केंद्र सरकार भी गिर जाएगी।

चुनाव आयोग को बताया भाजपा आयोग

चुनाव आयोग भी तीखा प्रहार करते हुए ममता ने उसे भाजपा आयोग बताया। ममता ने शरणार्थी मतुआ समुदाय के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब तक मैं यहां हूं, मैं उन्हें आपका नाम मतदाता सूची बाहर नहीं निकालने दूंगी। ममता ने कहा कि अगर बांग्लादेशी समस्या है, तो आप मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एसआइआर क्यों कर रहे हैं? मैं भाजपा से नहीं डरती। ममता ने हाल में बिहार में हुए चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार के विपक्षी नेता ‘बेचारे‘ भाजपा का खेल नहीं समझ पाए। हम उनका खेल समझते हैं, और हम बंगाल में उनका खेल सफल नहीं होने देंगे। अगर उन्होंने बंगाल को छूने की कोशिश की, तो हम पूरे देश को हिला देंगे।

हमने बंगाल में घुसपैठ कैसे करा दी?

ममता ने कहा कि ट्रेनें, प्लेन, बार्डर सब सेंट्रल एजेंसियों के नियंत्रण में हैं। पासपोर्ट, कस्टम और एक्साइज सब सेंट्रल सरकार देखती है। फिर हमने बंगाल में बांग्लादेशियों की घुसपैठ कैसे कराई ? ममता ने मतुआ समुदाय की ओर इशारा करते हुए यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सीएए कार्ड (नागरिकता दिलाने) के नाम पर कार्ड बेच रही है और पैसे इकट्ठा कर रही है। उन्होंने आगाह किया कि भाजपा के झांसे में आने पर आपको और मुश्किल में डालेगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।