👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
0:00 left
कोलकाता। वक्फ संशोधन कानून देशभर में लागू हो रहा है। इसको लेकर कई राज्यों में विरोध जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनके राज्य में वक्फ संशोधन कानून लागू नहीं किया जाएगा। कोलकाता में जैन समुदाय के एक प्रोग्राम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वे अल्पसंख्यकों की संपत्ति की वे रक्षा करेंगी।
सीएम बनर्जी ने कहा कि मैं जानती हूं कि वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप दुखी हैं। भरोसा रखें, बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा जिससे कोई बांटकर राज कर सके। आप मैसेज देते हैं कि सभी को एक साथ रहना है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने लोगों से अपील की कि वे उन लोगों की बातों पर ध्यान न दें जो उन्हें सियासी तहरीक शुरू करने के लिए उकसाते हैं। ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि इतिहास बताता है कि बंगाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत सभी एक साथ थे। विभाजन बाद में हुआ, और जो लोग यहां रह रहे हैं, उन्हें सुरक्षा देना हमारा काम है।
भले ही आप मुझे गोली मार दें
मामता ने धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की बात करते हुए कहा कि मैं सभी धर्मों के स्थानों पर जाती हूं और ऐसा करना जारी रखूंगी। भले ही आप मुझे गोली मार दें, आप मुझे (उस) एकता से अलग नहीं कर पाएंगे। हर धर्म, जाति, पंथ… सभी मानवता के लिए प्रार्थना करते हैं और हम उनसे प्यार करते हैं। ममता ने कहा कि कुछ लोग आपको इकट्ठा होने और आंदोलन शुरू करने के लिए उकसाएंगे। मैं आप सभी से ऐसा न करने की अपील करूंगी।



