महिला आरक्षण बिल पर नरेंद्र मोदी के आरोपों पर ममता बनर्जी का पलटवार, कहा-देश को भ्रमित कर रहे पीएम, नहीं चलेगा सियासी खेल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राष्ट्र के नाम संबोधन में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधा था। आज यानी रविवार को भी पीएम मोदी ने बंगाल में फिर से टीएमसी को आड़े हाथों लिया है। इस पर अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा है कि महिला आरक्षण के नाम पर पीएम मोदी देश को भ्रमित कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देश को सच्चाई बताने के बजाय भ्रमित करने का प्रयास किया है। उन्होंने लिखा कि महिला आरक्षण के नाम पर सियासी खेल नहीं चलेगा। ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की पक्षधर रही है और इस मुद्दे पर उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना गलत है। ममता बनर्जी ने आंकड़ों के जरिये बताया कि लोकसभा में तृणमूल के 37.9 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं, जबकि राज्यसभा में 46 प्रतिशत महिलाओं को नामित किया गया है। उनके मुताबिक, महिला आरक्षण का विरोध करने का सवाल ही नहीं उठता। ममता ने  कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर सरकार अपनी राजनीतिक मंशा पूरी करना चाहती है। यह संविधान के मूल ढांचे से छेड़छाड़ और संघीय व्यवस्था पर हमला है, जिसके जरिये भाजपा शासित राज्यों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

2023 में बिल पास होने का किया जिक्र

ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार इस मुद्दे पर गंभीर थी, तो 28 सितंबर 2023 को बिल पास होने के बाद करीब तीन साल तक इसे लागू क्यों नहीं किया गया। चुनाव के बीच इसे जल्दबाजी में आगे बढ़ाना और डिलिमिटेशन से जोड़ना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें संसद के भीतर आकर देश को संबोधित करना चाहिए, जहां जवाबदेही तय होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता जरूरी है और जनता सच्चाई को समझती है। ममता ने आगे कहा कि आपने कल जो किया वह कायरतापूर्ण, पाखंडी और दोहरी चाल थी। आप महसूस कर सकते हैं कि सत्ता आपके हाथों से फिसल रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: धार-पीथमपुर रेलखंड पर 6 घंटे टॉली निरीक्षण

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के धार-पीथमपुर रेलखंड पर छह घंटे तक टॉली निरीक्षण किया गया। यह CRS निरीक्षण की तैयारी का अहम हिस्सा है।