अजमेर की पुष्कर घाटी में 150 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक बच्चे सहित दो की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

अजमेर। अजमेर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुष्कर घाटी में 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बच्चे व एक सवारी की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।

पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के करीब 31 लोग प्राइवेट मिनी बस में अजमेर से पीसांगन मायरा भरने जा रहे थे।  इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान अस्पताल में दूसरे व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का उपचार अजमेर जेएलएन अस्पताल में किया जा रहा है। पड़ताल में सामने आया कि बस पहले भी खराब होकर रुक गई थी। इसके बाद वापस स्टार्ट होकर चली थी। हादसे की असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल 29 लोगों का इलाज चल रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।