हमले के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी से मिलने पहुंची ममता बनर्जी, भाजपा के लिए कह दी बड़ी बात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। बंगाल में TMC नेताओं पर हमले जारी हैं। शनिवार को ममता बनर्जी के भतीजे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था, वहीं रविवार को सांसट कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ है। इससे उन्हें चोट लगी है। हमले के बाद ममता बनर्जी, कल्याण बनर्जी से मिलने पहुंची और भाजपा पर जमकर आरोप लगाए।

लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP

ममता बनर्जी ने कहा कि TMC के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर प्लान के तहत हमला किया गया था। ममता बनर्जी ने रविवार एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि BJP समर्थकों ने कल लोकसभा के फ्लोर लीडर अभिषेक बनर्जी पर बेरहमी से हमला किया और उन्हें लिंच करने की कोशिश की। इस घटना से जुड़े डरावने वीडियो सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज कल्याण बनर्जी भी BJP के योजनाबद्ध हमले का शिकार हुए। BJP लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

थाने में ज्ञापन देने गए थे कल्याण बनर्जी

कल्याण बनर्जी रविवार को हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कथित तौर पर उन पर हमला किया गया। जिससे उनके सिर में चोट आने का दावा किया गया है। कल्याण बनर्जी के खिलाफ भी चोर-चोर के नारे लगाए गए।

हमले के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी से मिलने पहुंची ममता बनर्जी, भाजपा के लिए कह दी बड़ी बात

कल्याण बनर्जी बोले- मेरी हत्या की कोशिश

हमले के बाद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चंडीतला थाना प्रभारी से मुलाकात करने और ज्ञापन सौंपने जाते समय उन पर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि यह घटना उनकी हत्या की कोशिश थी। बनर्जी ने कहा, ‘चंडीतला थाने के प्रभारी अधिकारी से मिलने और ज्ञापन देने के लिए मैं कार से जा रहा था। चंडीतला बाजार में भारी ट्रैफिक जाम होने के कारण मैं अपने पीएसओ के साथ चंडीतला क्रॉसिंग पर पैदल चल रहा था, जो चंडीतला थाने से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान भगवा कपड़े पहने 10-15 भाजपा समर्थकों ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी और तनावपूर्ण माहौल बना दिया।

राहुल गांधी ने किया मदद के लिए फोन

ममता बनर्जी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से मदद की पेशकश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे फोन करके अभिषेक के इलाज के लिए हैदराबाद या अन्य किसी भी जगह ले जाने की बात कही।

दिलीप घोष बोले-टीएमसी का नामोनिशान नहीं मिलता

भाजपा नेता दिलीप घोष ने अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर बेहद आक्रामक प्रतिक्रिया दी है। दिलीप घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी भाजपा पर हमला करवाने और उन्हें खत्म करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अगर भाजपा वास्तव में ऐसा करना चाहती तो 15 दिन नहीं लगते। टीएमसी का नामोनिशान नहीं मिलता। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सत्ता में आने के बाद भी कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रही है और पार्टी किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं देगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना बना धोखाधड़ी का जरिया, 10 लाख की हेराफेरी

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना धोखाधड़ी का तरीका बन गया है। सराफा थाना क्षेत्र में ₹10 लाख की हेराफेरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

इंदौर में रात का पारा गिरा 15.8°C, 20 अक्टूबर से MP में बढ़ेगी ठंड

इंदौर में रात का पारा गिरकर 15.8°C रिकॉर्ड किया गया। 20 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा होगा।

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।