👉 यह भी पढ़ें:
- Maharashtra Politics Shocker: महाराष्ट्र की राजनीति में ’50 करोड़ डील’ का धमाका! महुआ मोइत्रा और संजय राउत के दावों से मचा बवाल, क्या टूटने वाली है UBT?
- TMC में चल रही उठापटक के बीच पहली बार बोले अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी को लेकर कह दी बड़ी बात
- ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर भड़के सांसद कल्याण बनर्जी, कहा-अभी भी पहले जैसा अहंकार
- TMC के बागी सांसदों पर भड़के कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद, सुना दी खरी-खरी
- हमले के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी से मिलने पहुंची ममता बनर्जी, भाजपा के लिए कह दी बड़ी बात
- विमान में हंगामा: महुआ मोइत्रा ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, कार्रवाई की उठी मांग
0:00 left
कोलकाता। टीएमसी की दो सांसदों के बीच विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा। लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा को बेहद घटिया स्तर बताया है। उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा की वजह से वे कई पार्टी सहयोगियों की नजर में बुरे व्यक्ति बन गए हैं और अब वे उन्हें समय या ध्यान देने लायक नहीं समझते?
सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि वह (महुआ मोइत्रा) मेरे विषय की नहीं हैं। वह बेहद घटिया स्तर की हैं। उनके बारे में चर्चा करने का कोई मतलब नहीं। उनकी वजह से मैं कई लोगों के लिए बुरा बन गया। यह समय और ऊर्जा की बर्बादी थी। उन्हें ध्यान देना मेरी गलती थी। उन्होंने कहा कि मेरे एक जूनियर वकील भाई हैं. उन्होंने मुझे मैसेज किया। उससे मुझे प्रेरणा मिली और एहसास हुआ कि महुआ मोइत्रा अब मेरे लिए कोई विषय नहीं हैं। अब मुझे बहुत काम करना है।
उल्लेखनीय है कि कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच कई बार टकराव हो चुका है, जिससे पार्टी नेतृत्व को असहजता झेलनी पड़ी है। दोनों ने एक–दूसरे पर बदतमीजी और सभ्य संवाद के मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। 4 जुलाई को कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में तृणमूल के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सांसदों के बीच समन्वय की कमी के लिए उन्हें अनुचित रूप से दोषी ठहराया जा रहा है, जबकि कुछ सांसद तो शायद ही संसद आते हों। भावुक अंदाज में उन्होंने कहा था कि एक साथी सांसद द्वारा उनके ऊपर किए गए अपमान पर पार्टी की चुप्पी से वह बेहद आहत हुए हैं।



