बिहार के मोतिहारी में लालू यादव ने भरी हुंकार, कहा-तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकता कोई माई का लाल

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

पटना। बिहार में इसी साल चुनाव होना है। सभी दल तैयारी में जुट गए हैं। राजद प्रमुख लालू यादव के बयानों का सिलसिला भी इन दिनों बढ़ गया है। रविवार को लालू यादव मोतिहारी में थे। इस दौरान उन्होंने जमकर हुकार भरी। लालू ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता। सत्ता पक्ष चाहे जितनी भी बातें करे, जनता अब बदलाव चाहती है और वह बदलाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आएगा।

राजद सुप्रीमो मोतिहारी के कल्याणपुर से विधायक मनोज कुमार यादव के पिता दिवंगत कामरेड यमुना यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने कोटवा प्रखंड के जसौली जमुनिया गांव पहुंचे थे। लालू यादव ने लोगों से अपील कहा कि वे गांवगांव जाकर तेजस्वी यादव की योजनाओं का प्रचार करें और महागठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं। सभा में लालू यादव ने तेजस्वी यादव द्वारा प्रस्तावित माई बहिन मान योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह योजना जनता के दिलों में उतर चुकी है और अब इसकी गूंज हर गांवहर टोले तक पहुंचनी चाहिए। लालू ने सत्ता पक्ष पर भी जमकर किए। उन्होंने कहा कि जो भी अलबली बातें कर रहे हैं, जनता उन पर ध्यान दे। अब समय बदलाव का है और बिहार की जनता बदलाव चाहती है, जो तेजस्वी यादव के रूप में मिलेगा।

इससे पहले भी कर चुके हैं तेजस्वी की मार्केटिंग

लालू यादव इन दिनों लगातार अपने बेटे तेजस्वी यादव की सीएम फेस के रूप में मार्केटिंग कर रहे हैं। इससे पहले भी बिहार के नालंदा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि था कि हम लोग जो बोलते हैं, वो करते हैं। हर हाल में हम लोग मिलकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में आरजेडी की सरकार आती है तो महिलाओं के बैंक अकाउंट में 2500 रुपए डालेंगे। साथ ही लोगों को फ्री बिजली भी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।