बीड़ी से बिहार में आग लगाने वाले केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख का इस्तीफा, चुनाव में नुकसान के डर से लीपापोती में जुटी पार्टी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। केरल कांग्रेस के बिहार पर बीड़ी वाले पोस्ट ने सियासत में आग लगा दी है। इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में नुकसान के डर से कांग्रेस ने अब मामले में लीपापोती शुरू कर दी है। पार्टी ने पोस्ट को हटा दिया और सार्वजनिक माफी भी मांगी है। इस विवाद के बीच केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड वीटी बालराम ने इस्तीफा दे दिया है।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने स्वीकार किया कि पोस्ट करने में गलती और लापरवाही हुई। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने बिना सतर्कता के यह टिप्पणी प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी थी। सनी जोसेफ ने बताया कि पोस्ट हटा दी गई है। जिम्मेदार शख्स सोशल मीडिया हैंडल के एडमिन और ऑपरेटर ने माफी मांगी और पोस्ट हटाई। कांग्रेस इसका समर्थन नहीं करती।

भाजपा और जदयू ने की थी आलोचना

बिहार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने इस पोस्ट को पूरे बिहार का अपमान बताया था। सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा था कि सबसे पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान। यही है कांग्रेस की सच्चाई, जो देश के सामने बार–बार उजागर हो रही है। जदयू के सदस्य संजय कुमार झा ने भी इसे कांग्रेस द्वारा एक और शर्मनाक कदम बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा था किक कांग्रेस फिर से सीमा पार कर गई। पीएम नरेंद्र मोदी जी की माता को गाली देने के बाद अब बिहार को बीड़ी से जोड़ती है! क्या तेजस्वी यादव इसका समर्थन करते हैं?

तेजस्वी यादव ने भी की थी माफी की मांग

कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भी माफी मांगने की मांग कर दी थी। तेजस्वी यादव से जब केरल कांग्रेस द्वारा बिहार और बीड़ी की तुलना करने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि हम पोस्ट देखे नहीं हैं तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं, लेकिन बिहार को लेकर कोई आपत्तिजनक बातें कही है तो जरूर माफी मांगनी चाहिए। बिहार कांग्रेस के नेता–कार्यकर्ता भी इस पोस्ट से नाराज थे। बिहार के नेताओं की नाराजगी के कारण कांग्रेस पर दबाव बढ़ता जा रहा था। यही वजह है कि अब कांग्रेस ने इस मामले को ठंडा करने की कोशिश शुरू कर दी है।

बीड़ी से की थी बिहार की तुलना

केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से हुए इस दो लाइन के पोस्ट ने इतना बड़ा बवाल मचाया कि अब पूरी सोशल मीडिया टीम को बदलने की बात कही जा रही है। पोस्ट में लिखा था-बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं, अमरकंटक में ठंडक बढ़ी

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। अमरकंटक में ठंडक बढ़ी और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

MP Semiconductor Summit: इंदौर में दो कंपनियों ने ₹1,210 करोड़ निवेश प्रस्ताव पेश

मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 में इंदौर में ₹1,210 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पेश किए गए। लालवाला इंडस्ट्रीज़ और ट्रूचिप सॉल्यूशंस ने प्रमुख योजनाएं साझा कीं।

इंदौर हाई कोर्ट का निर्देश: मेट्रो कॉर्पोरेशन को 2500 पेड़ लगाने होंगे

इंदौर हाई कोर्ट ने मेट्रो कॉर्पोरेशन को 2500 पेड़ लगाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षी आवास की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

मंत्रीजी के बदले मिजाज : सीएम से दूरी खत्म करने की कोशिश, लोग कह रहे- खरीदी घोटाले का असर तो नहीं

कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम से दूरी खत्म कर उनके साथ जुड़े रहने की कोशिश की। यह बदलाव नगरीय प्रशासन विभाग के खरीदी घोटाले से जोड़ा जा रहा है।

CBI ने ED के 2 अधिकारियों को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

CBI ने ED के लखनऊ जोनल ऑफिस के दो अधिकारियों को 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।

SIT की बड़ी कार्रवाई: MPSC पेपर लीक केस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार

MPSC पेपर लीक मामले में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर रोहित कोलटक्के को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 13 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

शशि थरूर ने पीएम मोदी को दिया जवाब, कहा-राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया

शशि थरूर ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को फेल प्रोडक्ट कहने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया है।

ITBP प्रमुख के बयान पर MEA ने कहा- चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा

MEA ने ITBP प्रमुख के बयान पर कहा कि चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा है। अरुणाचल प्रदेश में LAC पर सुरक्षा तैयारियां बढ़ाई गई हैं।

आयुष्मान खुराना की सबसे कमजोर फिल्म : उड़ता तीर !

उड़ता तीर में देशभक्ति और कॉमेडी का मेल असफल रहा। कमजोर पटकथा और किरदारों के कार्टूनिश रूप ने फिल्म को प्रभावित किया।