महाराष्ट्र में इन दिनों माफी पॉलिटिक्स, आखिर शिवाजी की प्रतिमा टूटने पर पीएम ने क्यों मांगी माफी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कुछ भी कहा, वह राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। शायद ही कभी पीएम मोदी ने इस तरह से किसी मामले में माफी मांगी हो। शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिराने को लेकर जारी हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पालघर पहुंचे थे। पीएम मोदी ने शिवाजी की प्रतिमा गिराए जाने को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले सिंधुदुर्ग में जो हुआ, वो बेहद अफसोसजनक है। छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे और मेरे दोस्तों के लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं। हमारे लिए, छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महाराजा नहीं हैं, वे हमारे लिए पूजनीय हैं। आज, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने नतमस्तक हूं और उनसे क्षमा मांगता हूं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल चार दिसंबर को इस प्रतिमा का अनावरण पीएम मोदी ने किया था। मूर्ति के गिरने के बाद विपक्षी दल खासकर कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि जल्दबाजी में मूर्ति का निर्माण कराया गया ताकि चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया जा सके। महाराष्ट्र में पहले जब उद्धव ठाकरे साथ थे तो भाजपा के लिए सबकुछ आसान था। अब भाजपा ने शिवसेना को दो गुटों में तोड़ दिया है। शिवाजी का मुद्दा ऐसा है कि अगर इसे भुनाने में विपक्ष सफल होता है तो भाजपा को आगामी विधानसभा में काफी नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि पीएम मोदी ने माफी मांगकर विपक्ष के मुद्दे पर पानी डालने की कोशिश की है।

इस मुद्दे पर माफी का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा के सहयोगी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी माफी मांग चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कह चुके हैं कि यदि जरूरत पड़ी तो वह इस पराक्रमी शासक के 100 बार पैर छूने और घटना के लिए माफी मांगने में संकोच नहीं करेंगे। इसके बाद पीएम की माफी ने यह बता दिया है कि महाराष्ट्र में भाजपा किसी भी तरह इस मुद्दे को विपक्ष के हाथ से छीनने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा ने महापुरुषों को भी नहीं बख्शा। घटना के दिन कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर 2023 को महाराष्ट्र के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। अब क़रीब आठ महीने बाद प्रतिमा ढह गई। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी आरोप लगाया था।

एक सितंबर को प्रदर्शन करेगा विपक्ष

महाविकास अघाड़ी ने एक सितंबर को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास लगी शिवाजी की प्रतिमा के पास सरकार के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा की है। एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस प्रदेश प्रमुख नाना पटोले की मौजूदगी में मातोश्री में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाविकास अघाड़ी सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेगी और सितंबर एक को हूतात्मा चौक से लेकर गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।