विपक्ष के रवैये पर बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण, गलत धारणा फैलाने की कोशिश कर रहे विपक्षी दल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट को ‘भेदभावपूर्ण‘ बताने के विपक्ष के दावे पर करारा जवाब दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि यह एक‘अपमानजनक आरोप‘ है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप विपक्षी दलों की ओर से जानबूझकर लगाए जा रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई में ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों के बीच यह गलत धारणा फैलाई जा सके कि उनके राज्यों को धन या योजनाएं आवंटित नहीं की गईं।

वित्त मंत्री ने यह प्रतिक्रिया विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के उस दावे के बाद दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि मंगलवार को पेश किया गया बजट देश के राज्यों के प्रति भेदभावपूर्ण है। राज्य सभा में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विपक्ष, खासकर एक वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बजट पर ऐसी बात कही है इसलिए मैं इसका जवाब दे रही हूं। वित्त मंत्री ने कहा, उन्होंने (खरगे ने) सवाल खड़ा किया कि मैंने कई राज्यों का बजट में नाम नहीं लिया और केवल दो राज्यों का नाम लिया। मैं यहां कुछ बातें कहना चाहूंगी कि भाषण में क्या होता है? कांग्रेस पार्टी इस देश में बहुत लंबे समय तक सत्ता में रही है और उन्होंने इतने सारे बजट पेश किए हैं कि उन्हें स्पष्ट रूप से पता होगा कि हर बजट में आपको इस देश के हर राज्य का नाम लेने का मौका नहीं मिलता है।

उन्होंने कहा, “इस साल एक फरवरी में पेश किए गए लेखानुदान और कल पेश किए गए पूर्ण बजट के बीच मैंने बहुत सारे राज्यों का नाम नहीं लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र के वाधवन में बंदरगाह बनाने का फैसला किया है, लेकिन कल बजट में महाराष्ट्र का नाम शामिल नहीं किया गया। क्या इसका मतलब यह है कि महाराष्ट्र को खुद को उपेक्षित महसूस करना चाहिए?” वित्त मंत्री ने कहा कि उस परियोजना के लिए महाराष्ट्र के लिए 76 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र का नाम लेखानुदान में नहीं लिया गया। राज्य के नाम का उल्लेख कल भी नहीं किया गया था; क्या इसका मतलब यह है कि राज्य की अनदेखी की गई?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उज्जैन: महाकाल मंदिर सुरक्षा परखने उतरे 150 एनएसजी कमांडो, मॉक ड्रिल रात 2 बजे तक

उज्जैन में महाकाल मंदिर सुरक्षा परखने उतरे 150 एनएसजी कमांडो ने रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक मॉक ड्रिल की। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की तत्परता जांचना था।

सीधी में लोकायुक्त का ट्रैप, जनजाति कार्य विभाग के कर्मचारी 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीधी में लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान जनजाति कार्य विभाग का कर्मचारी 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम।

इंदौर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश से पूछा, भूजल नीति लागू करने के कदम क्या?

इंदौर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से भूजल नीति लागू करने के कदमों पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने 2019 की नीति के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक नागरिकता डेटा मांगा, गृह विभाग सक्रिय

मध्य प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक नागरिकता डेटा की समीक्षा के लिए गृह विभाग को सक्रिय कर दिया है। इस प्रक्रिया में लंबित आवेदनों का जिलावार ब्योरा शामिल है।

इंदौर में करोड़ों के 4 फ्लायओवर का काम धीमा, ट्रैफिक जाम बढ़ा

इंदौर में 267 करोड़ के 4 फ्लायओवर का काम धीमा होने से ट्रैफिक जाम बढ़ा है। निर्माण की देरी से यातायात प्रभावित हो रहा है।

इंदौर संभाग के 5 जिलों में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, सतर्क रहें

इंदौर संभाग के पांच जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा से पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण, दशहरे पर AK-47 से किया था फायर

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा पर AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक इंदौर में, संघ प्रमुख होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगी। बैठक में संघ के प्रमुख और सभी प्रांत संघचालक हिस्सा लेंगे।

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली लाइन की चपेट में, 9 घायल

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आई। आठ बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर है।

करनाल में बोले शिवराज सिंह चौहान: किसानों का सेवक हूं, सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा

करनाल में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं किसानों का सेवक हूं और उनके सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। उन्होंने 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया।