कोलकाता। अपने पार्टी विरोधी बयानों के लिए ख्यात कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर नया बयान देकर हलचल मचा दी है। मणिशंकर अय्यर ने कोलकाता में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बिना इंडिया ब्लॉक खत्म हो जाएगा। इंडिया ब्लॉक को ‘दीदी‘ को संभालना चाहिए। राहुल गांधी, अखिलेश यादव या फिर तेजस्वी यादव को इसका काम ममता बनर्जी को संभालने देना चाहिए।
कोलकाता में उन्होंने कहा कि ममता दीदी के बिना, INDIA अलायंस का ‘I’, ‘N’, ‘D’, ‘I’ और सबकुछ खत्म हो जाएग, क्योंकि ममता बनर्जी इस गठबंठन की नेता हैं। साथ–साथ दो–चार और लोग हैं जो इस पद को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने साफ–साफ कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि बजाय राहुल गांधी इसी पद पर रहने की कोशिश करें, किसी और को, जो छोटी पार्टियों का है– स्टालिन हो, ममता दीदी हो, अखिलेश हो, तेजस्वी हो या कोई और है, और कोई संभाले तो उनके पास ज्यादा टाइम रहेगा गठबंधन को चलाने के लिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
विवादित बयानों से चर्चा में हैं अय्यर
पिछले कुछ समय से मणिशंकर अय्यर लगातार पार्टी विरोधी बयान दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि मैं गांधीवादी, नेहरूवादी, राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं। इससे कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को झटका लगा था। अब अय्यर ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा बयान जारी कर फिर से एक विवाद खड़ा कर दिया है। अय्यर के बयान पर बंगाल कांग्रेस महासचिव सुमन रॉय चौधरी ने कहा कि लंबे समय से मणिशंकर अय्यर कांग्रेस पार्टी की एक्टिविटीज से जुड़े नहीं हैं। बंगाल से पांच राज्यसभा सीटें खाली हैं। क्या मणिशंकर के ऐसे बयान के पीछे यही वजह हो सकती है?



