मणिपुर में भाजपा ने शुरू की सरकार बनाने की कवायद, 10 विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर किया 44 विधायकों के समर्थन का दावा

Date:

इंफाल। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन शायद जल्द ही समाप्त हो जाए। भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को 10 विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर 44 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। राज्य में राष्ट्रपति लागू हुए 103 दिन हो चुके हैं। इसके बाद अब भाजपा ने फिर से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मणिपुर में यह हलचल ऐसे वक्त पर सामने आई है जब 29 मई को पीएम मोदी सिक्किम के भारत में शामिल होने पर आयोजित जुबली समारोह में भाग लेने के लिए जाने वाले हैं। राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह ने दावा किया कि मणिपुर के 44 विधायक जनता की भावनाओं का हवाला देते हुए नई सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। यह कदम जातीय तनाव और राष्ट्रपति शासन के बीच उठाया गया है, जिसे पिछले मुख्यमंत्री द्वारा मीतेई-कुकी संघर्ष से निपटने को लेकर आलोचना के कारण पद छोड़ने के बाद लागू किया गया था, जिसके कारण काफी अशांति और विस्थापन हुआ है। बुधवार को सिंह के साथ नौ अन्य विधायकों ने कहा कि समूह ने राज्यपाल से मुलाकात की। बीजेपी विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह ने कहा कि हमने राज्यपाल से कहा कि 44 विधायक तैयार हैं। हमने दावा पेश किया है अब आगे केंद्रीय भाजपा नेतृत्व अंतिम फैसला लेगा।

भाजपा कैसे जुटाएगी समर्थन

मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में 32 मैतेई विधायक, तीन मणिपुरी मुस्लिम विधायक और नौ नागा विधायक शामिल हैं। ऐसे में यह कुल संख्या 44 पहुंचती है। कांग्रेस के पास पांच मैतेई सीटें हैं। शेष 10 विधायक कुकी हैं, जिनमें सात भाजपा के बागी, दो कुकी पीपुल्स अलायंस के और एक निर्दलीय शामिल हैं। इससे पहले 21 विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूर्वोत्तर राज्य में शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए लोकप्रिय सरकार बनाने का आग्रह किया गया था। पत्र पर भाजपा के 13, एनपीपी-नगा पीपुल्स फ्रंट के तीन-तीन और विधानसभा के दो स्वतंत्र सदस्यों के हस्ताक्षर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।