कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, कहा- कांग्रेस के लोगों में पीएम मोदी के प्रति नफरत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत रविवार को जम्मू-कश्मीर में एक सभा के दौरान खराब हो गई थी। जब वे ठीक हुए तो उन्होंने कहा था कि वे तब तक नहीं मरेंगे, जब तक पीएम मोदी सत्ता से हट नहीं जाते। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा है कि खड़गे का यह बयान दिखाता है कि कांग्रेस के लोगों में पीएम मोदी के प्रति कितनी नफरत है।

गृह मंत्री शाह ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर खड़गे पर निशाना साधा है। शाह ने लिखा है कि कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने अपने भाषण में अपने नेताओं और अपनी पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अनावश्यक रूप से पीएम मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य के मामलों में घसीटता और कहा कि पीएम मोदी को सत्ता से हटाने के बाद ही वह मरेंगे। शाह ने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस के लोगों में पीएम मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है। वे लगातार उनके बारे में सोच रहे हैं। जहां तक खड़गे जी के स्वास्थ्य की बात है, मोदी जी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे लंबा और स्वस्थ जीवन जीएं। शाह ने कहा कि खड़गेजी 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण को देखने के लिए जीवित रहें।

भाषण देते समय आने लगे थे चक्कर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे रविवार को जम्मू–कश्मीर के जसरोटा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान ही उन्हें चक्कर आने लगे थे। मंच पर मौजूद नेताओं और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला था। कुछ देर बाद उनका संबोधन फिर शुरू हुआ। तब खड़गे ने कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। हम कोशिश करेंगे कि जम्मू–कश्मीर में धारा 370 वापस आ जाए। उन्होंने आगे कहा कि मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरूंगा नहीं। मैं तब तक जीवित रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से नहीं हट जाते। इधर, जब पीएम मोदी को पता चला तो उन्होंने फोन पर खड़गे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।