कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में गरमाहट बढ़ती जा रही है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली में ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। बीरभूम जिले के खैरासोल में आयोजित रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में राज्य की जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि कट-मनी सिंडिकेट के जरिए आम लोगों का शोषण किया गया है और भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें एक-एक कर सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने यहां तक कहा कि इन लोगों को चुनाव के बाद उल्टा लटकाया जाएगा। गृह मंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की हत्या की है या उन्हें प्रताड़ित किया है। उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोग अगर भूमिगत (अंडरग्राउंड) भी हो जाते हैं, तब भी उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल
- TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने एक शर्त के साथ दी अनुमति
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। शाह ने टीएमसी पर अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लंबे समय तक अवैध घुसपैठियों को संरक्षण दिया है। भाजपा की सरकार बनने पर सबसे पहला काम ऐसे घुसपैठियों की पहचान करना और उन्हें देश से बाहर निकालना होगा।



