👉 यह भी पढ़ें:
- Priyanka Chaturvedi : शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सीएम योगी पर साधा निशाना-लोकसभा चुनाव जैसा विधानसभा में होगा हाल
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- सीएम योगी ने हाथरस में अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा-राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बोले सीएम योग-जन आस्था से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे
- अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा-इस सरकार के लिए धर्म का मतलब धन है
- अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि चोरी को लेकर सीएम योगी का सख्त एक्शन, जांच के लिए बनाई एसआईटी
0:00 left
लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल और बांग्लादेश हिंसा में शामिल लोगों का डीएनए एक बताया है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार करते कहा कि आप डीएनए की बात न किया करें। भगवा पहन कर के, योगी हो कर के इस तरह की बात आपको शोभा नहीं देती है। अगर ऐसी बात है तो मैं भी अपना डीएनए टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं और आप भी अपना टेस्ट कराने के लिए तैयार रहिए।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल की हिंसा का जिक्र करते हुए डीएनए की बात कही है। इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम को अपना डीएनए टेस्ट कराने की चुनौती भी दे डाली। उन्होंने कहा कि योगी डीएनए की बात न किया करें। डीएनए की बात उन्हें शोभा नहीं देती है। योगी होकर इस तरह की बात आपको शोभा नहीं देती है। अखिलेश ने कहा कि अगर ऐसी बात है तो मैं भी अपना डीएनए टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं और आप भी अपना टेस्ट कराने के लिए तैयार रहिए।
इधर, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या की जनता ने बता दिया है कि योगी जी राम के नहीं हैं। सीएम योगी द्वारा लोहिया का जिक्र करने पर यादव ने कहा कि उनसे पूछिए कि लखनऊ में जय प्रकाश नारायण के नाम पर जो इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बन रहा है, उसे क्यों नहीं बनने दिया गया। 8 साल में वह काम पूरा नहीं हुआ। जिन लोगों ने जय प्रकाश नारायण की जयंती पर लोगों को माल्यार्पण से रोका वे समाजवादी महापुरुषों के बारे में कब से बात करने लगे।



