👉 यह भी पढ़ें:
- IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बाढ़ का खतरा बढ़ा
- ब्रेकिंग न्यूज:, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
- Assam Flood News: असम में बाढ़ का कहर, 41 लोगों की मौत; 6.53 लाख से ज्यादा प्रभावित, कई जिलों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- मानसून 2026 पर बड़ा अपडेट: देश में बारिश सामान्य से कम, अब आगे कैसा रहेगा मौसम?
- Monsoon Fury in India: असम में बाढ़ से 21 मौतें, 5.64 लाख लोग प्रभावित; J&K से हिमाचल तक बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही
- Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में बारिश से मौसम सुहाना, 26 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
0:00 left
नए साल से पहले सर्दी का कहर: घना कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर से जनजीवन बेहाल
नए साल के आगमन से पहले उत्तर भारत से लेकर पूर्व और पूर्वोत्तर भारत तक मौसम का मिजाज लगातार सख्त होता जा रहा है। पश्चिमी हिमालय की ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी, मैदानों में छाया घना कोहरा, शीत दिवस और कुछ इलाकों में शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बदले हुए मौसम का असर न सिर्फ यातायात पर पड़ रहा है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल इस ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। नए साल तक देश के अधिकांश हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और ठंड का असर और बढ़ने का अनुमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 1 जनवरी तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक, बिहार में 27 दिसंबर तक, जबकि असम और मेघालय में 26 दिसंबर तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा असम, मेघालय, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 30 दिसंबर तक, अरुणाचल प्रदेश में 28 दिसंबर तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर तक घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।
आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को कुछ स्थानों पर गंभीर शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 30 दिसंबर तक और उत्तराखंड में 28 दिसंबर तक अत्यधिक ठंड पड़ने की आशंका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 दिसंबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर को शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं उत्तर राजस्थान के लिए 27 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर में भले ही सर्दी बढ़ी हुई है, लेकिन अभी शीतलहर की स्थिति नहीं बनी है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है और दिसंबर की शुरुआत के कुछ दिनों को छोड़ दें तो तापमान अब तक 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को मध्यम स्तर का कोहरा रह सकता है, जबकि कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, जिससे तापमान में तेज गिरावट की संभावना कम है। 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री और 28 दिसंबर को 5 से 7 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं 30 और 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है।



